राज्य एवं शहर

जनदर्शन में जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर का बड़ा आरोप,समाज कल्याण विभाग में गरीबों से वसूली,जनप्रतिनिधियों का अपमान और रामलला के नाम पर अवैध गाड़ी में डीज़ल और के अवैध वसूली कलेक्टर से की गईं जांच की मांग

जांजगीर चाम्पा जिला मे सोमवार को होने वाले जनदर्शन मे आज 65 लोगो मे अपना आवेदन दिया और कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की,,इस जनदर्शन मे आज जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री उमा राजेंद्र राठौर ने भी शिकायत लेकर पहुंची

जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत की सदस्य उमा राजेंद्र राठौर जिला पंचायत मे समाज कल्याण विभाग की सभापति है और उन्होंने समाज कल्याण विभाग के बाबू चंद्र प्रकाश राठौर पर रामलला दर्शन मे एक एक हजार रुपये लेकर गरीब हितग्राहियो को दर्शन के लिए भेजने का आरोप लगाया,,उन्होंने कलेक्टर से मुलाक़ात कर बाबू चंद्र प्रकाश राठौर द्वारा जनप्रतिनिधियो को अपमानित करने और शासन की योजना की जानकारी भी नहीं देने का आरोप लगाया,साथ इस मामले की जानकारी जिला पंचायत सीईओ और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से कलेक्टर से शिकायत की है उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग मे शासन को भी चुना लगाया जा रहा है,,जो गाडी बिक गया है उस गाडी मे डीजल डलवाने का बिल लगाया गया है,,समाज कल्याण विभाग के इस अनियमितता की जाँच की मांग है,,शासन द्वारा गरीब लोगो को निःशुल्क रामलला दर्शन कराने की योजना है,जिसमे समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो गांव गांव से आवेदन मंगा कर दर्शनर्थियों का चयन किया जाता है और जिला मुख्यालय से बस के माध्यम से बिलासपुर और फिर ट्रेन से अयोध्या भेजा जाता है, इस प्रक्रिया मे भी जिला पंचायत सदस्य ने गंभीर आरोप लगाया है और दर्शनर्थियों के चयन मे बाबू चंद्र प्रकाश राठौर द्वारा एक एक हजार रुपये लेकर दूसरे जिला के भी लोगो को पात्र बना कर भेजनें का आरोप लगाया है,,और इसका प्रमाण भी जिला पंचायत मे उपलब्ध होने का दावा किया है,,और इस मामले मे जाँच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कि है,,जिला पंचायत के महिला सभापति को जनदर्शन मे देख कर कलेक्टर ने उनको मे सुनने के बजाय अलग से सुना और उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए तत्काल जाँच के आदेश दिए है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिए है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!