WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

कनई गांव में दर्दनाक हादसा,,बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से दो चचेरी बहनों की मौत,गांव में पसरा मातम

जांजगीर चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कनई गांव में मंगलवार की शाम एक हृदय विदारक हादसा हो गया,,गांव के बाड़ी में बने बिना मुंडेर वाले कुएं में गिरने से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई,,घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है,,मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 05 बजे अस्मिता पिता छात्रप्रकाश दरवेश (6 वर्ष) और प्रिंशी पिता चंद्रप्रकाश (5 वर्ष) घर के आंगन में खेल रही थीं,,खेलते – खेलते दोनों बच्चियां बाड़ी में बने कुएं के पास पहुंच गईं

 

कुएं के किनारे फिसलन होने की वजह से अस्मिता का पैर फिसला और वह कुएं में गिर गई,,उसे बचाने की कोशिश में प्रिंशी भी नीचे जा गिरी,,कुएं की गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई,,काफी देर तक दोनों बच्चियां नजर नहीं आईं तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की,,कुछ ही देर बाद जब उन्होंने कुएं में झांका तो दोनों बच्चियां दिखीं,,परिजन तत्काल दोनों को कुएं से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया,,घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंच गए,,माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है,,अस्पताल चौकी से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है,,देर शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका,,जिसे बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा,,इस दर्दनाक घटना ने पूरे कनई गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!