राज्य एवं शहर

अमर सुल्तानिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी जशपुर जिले के संगठन प्रभारी बनाए गए

जांजगीर–चांपा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए जांजगीर–चांपा जिले के सक्रिय और अनुभवी नेता अमर सुल्तानिया को जशपुर जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह ज़िला होने की वजह से बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में सुल्तानिया की नियुक्ति को पार्टी का बड़ा फैसला माना जा रहा है। जिले की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के पास है।अमर सुल्तानिया पिछले करीब 20 सालों से भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय हैं। छात्र जीवन से ही उन्होंने युवा मोर्चा से काम शुरू किया और धीरे-धीरे जिम्मेदारियाँ बढ़ती गईं। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, फिर भाजपा जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने काम किया है। विधानसभा और लोकसभा दोनों ही चुनावों में वे संगठन की रणनीति और प्रबंधन का अहम हिस्सा रहे हैं।पार्टी का मानना है कि सुल्तानिया की सक्रियता, संगठन चलाने की क्षमता और चुनावी अनुभव जशपुर जिले में भाजपा की पकड़ और मजबूत करने में मदद करेगा। उनकी यह नियुक्ति न सिर्फ उनके लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि जांजगीर–चांपा जिले के लिए भी गर्व की बात है।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह जिम्मेदारी मिलना अमर सुल्तानिया के बढ़ते राजनीतिक कद का संकेत है और आने वाले समय में संगठन में उनकी भूमिका और भी मजबूत हो सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए भरोसे का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!