दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया

जांजगीर-चाम्पा जिले के सशक्त युवा नेता, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय मुलाकात की। यह भेंट देश की राजधानी दिल्ली स्थित बिहार निवास में हुई।

मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में संगठन और राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने नितिन नवीन को साल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कमल अग्रवाल भी मौजूद रहे।अमर सुल्तानिया ने कहा कि नितिन नवीन का भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन पार्टी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह फैसला युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा, आधुनिक सोच और जमीनी कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद मिलेगा।भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की संरचना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई। अमर सुल्तानिया ने छत्तीसगढ़ में संगठन की सक्रियता, युवाओं की भागीदारी और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी।अमर सुल्तानिया ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा और देशभर में पार्टी की विचारधारा को नई दिशा और गति मिलेगी।



