अकलतरा ब्लॉक के बनाहील में रक्तदान शिविर का आयोजन

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनाहील स्थित कमला देवी हॉस्पिटल में सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,,इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया और सिकल सेल बीमारी से पीड़ित बच्चों व मरीजों की मदद करना रहा

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता,,यह केवल मानव शरीर से ही मिल सकता है,,इसी वजह से संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाती है,,ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके

वहीं संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने बताया कि वेल विशर फाउंडेशन सिकलिंग और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों व बड़ों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराती है,,यह सब रक्तदान करने वाले रक्तवीरों के सहयोग से ही संभव हो पाता है,,उन्होंने कहा कि जो भी सिकलिंग या थैलेसीमिया से प्रभावित लोग हैं,,वे संस्था से संपर्क कर मुफ्त में रक्त प्राप्त कर सकते हैं,शिविर में जेएसडब्ल्यू के केसीएसआर हेड सचिन दुबे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया,,वहीं कान्हा राइस मिल के संचालक राहुल अग्रवाल ने अपने साथियों और स्टाफ को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया,,जिसके चलते राइस मिल के कई कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया,,इस रक्तदान शिविर में हॉस्पिटल स्टाफ,,जेएसडब्ल्यू प्लांट,,राइस मिल एसोसिएशन के सदस्य, नरियरा,,बनाहील,,झलमला और पकरिया गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ किसान और मजदूरों का भी सराहनीय सहयोग रहा,,आयोजन को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया



