WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने लिपिक संघ जांजगीर-चांपा के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

जांजगीर-चांपा,,छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जिला जांजगीर-चांपा के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा किया गया,,यह कार्यक्रम बिलासपुर स्थित उनके शासकीय कार्यालय में संपन्न हुआ।

लिपिक संघ द्वारा जारी किए गए इस वार्षिक कैलेंडर में टेबल कैलेंडर और वॉल कैलेंडर दोनों शामिल हैं,,कैलेंडर में राज्य शासन के सामान्य अवकाश,,ऐच्छिक अवकाश तथा जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाशों की जानकारी दी गई है,,साथ ही इसमें जिला जांजगीर-चांपा के विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिक कर्मचारियों के नाम व फोटो भी शामिल किए गए हैं,,जिला अध्यक्ष विशाल वैभव ने बताया कि लिपिक संघ वर्ष 2008 से लगातार हर साल संघीय कैलेंडर का निर्माण कर रहा है और हर वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री द्वारा इसका विमोचन कराने की परंपरा रही है,,इस वर्ष केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कैलेंडर विमोचन के लिए समय दिया,,जिसके लिए संघ के पदाधिकारी उनके बिलासपुर स्थित शासकीय आवास पहुंचे,,कैलेंडर विमोचन के बाद केंद्रीय मंत्री ने जिले के सभी लिपिक कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं,,उपप्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि कैलेंडर विमोचन के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मुलाकात में उनके सरल और सौम्य स्वभाव से संघ के सभी पदाधिकारी काफी प्रभावित हुए,,इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के उपप्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्रिय, प्रदेश सचिव प्रवीण दुबे, जिलाध्यक्ष विशाल वैभव, जिला सचिव उज्जवल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, विनय सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!