जांजगीर-चांपा: विधायक व्यास कश्यप ने राजस्व पटवारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

जांजगीर स्थित राजस्व पटवारी संघ, जिला जांजगीर-चांपा के कार्यालय में बुधवार को संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप मौजूद रहे। उनके साथ समाजसेवी धीरेन्द्र बाजपेई ने भी कैलेंडर का विमोचन किया

इस अवसर पर विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि यह वार्षिक कैलेंडर पटवारियों के लिए पूरे साल की कार्य-योजना बनाने में उपयोगी साबित होगा। साथ ही इसमें अवकाशों की जानकारी होने से कर्मचारियों को अपने कामकाज की बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलेगी।समाजसेवी धीरेन्द्र बाजपेई ने कहा कि राजस्व विभाग में पटवारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। जमीन से जुड़े विवादों के समाधान में, चाहे मामला न्यायालय में हो या बाहर, पटवारियों का योगदान अहम रहता है। इसी कारण वे हमेशा पटवारियों का सम्मान करते हैं।राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस कैलेंडर में शासकीय सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश और जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश की पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही जिले की सभी तहसीलों के पटवारियों के फोटो एक तहसील–एक माह के अनुसार प्रकाशित किए गए हैं। 12 पेज का यह कैलेंडर किसी भी कर्मचारी संगठन द्वारा जारी किया गया अपनी तरह का पहला कैलेंडर है।कार्यक्रम को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री भुवनेश्वर देवांगन, संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह और कार्यकारी जिलाध्यक्ष शरद राठौर ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पटवारी लक्ष्मी तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता गोपाल राठौर ने किया।विमोचन कार्यक्रम में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, शिक्षक संगठनों, विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पटवारीगण उपस्थित रहे।



