मारवाड़ी युवा मंच की मंडलीय बैठक संपन्न, मंडल-4 की 10 शाखाओं की रही सक्रिय भागीदारी

जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल-4 की मंडलीय बैठक 18 जनवरी को मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा जांजगीर-नैला के संयुक्त आयोजन में आनंदम निधि वन रिसॉर्ट, जांजगीर-अकलतरा में संपन्न हुई। संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की उपस्थिति और मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को खास बनाया।

बैठक को संबोधित करते हुए अमर सुल्तानिया ने संगठन को मजबूत बनाने, शाखाओं के बीच समन्वय बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडलीय बैठकें संगठन की नींव को मजबूत करती हैं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरती हैं।कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी ने मंच की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया ने संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सदस्यों का मार्गदर्शन किया। मंडलीय उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने संगठनात्मक एकजुटता, सेवा भावना और निरंतर सक्रियता पर बल दिया।बैठक में मंडल-4 की अकलतरा, अकलतरा जागृति, बलौदा, करगीरोड कोटा बिलासपुर, बिलासपुर जागृति, बिलासपुर संकल्प, भाटापारा ग्रेन सिटी, भाटापारा, भाटापारा जागृति, जांजगीर-नैला, जांजगीर-नैला जागृति और राहोद शाखाओं के पदाधिकारियों व मंच साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी शाखाओं ने अपनी-अपनी गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन आकाश सिंघानिया और पूनम गुप्ता ने दिया। संचालन दीपक सिंघानिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विक्रांत अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जांजगीर-नैला और जागृति शाखा की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।समापन अवसर पर अतिथियों और पदाधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर यह मंडलीय बैठक संगठन की एकजुटता, सकारात्मक सोच और भविष्य की मजबूत कार्ययोजना का उदाहरण बनी।



