जांजगीर चांपा में साइबर थाना शुरू,अब ऑनलाइन ठगी पर सीधी कार्रवाई

जांजगीर चांपा जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर थाना की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने रायपुर से वर्चुअल रूप से साइबर थाना का शुभारंभ किया,,मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध आज सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं,,ऐसे में साइबर थाना लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा,,गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी साइबर ठगी,,ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई,,पूरे प्रदेश में शुरू हो रहे साइबर थाने

राज्य सरकार ने लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए प्रदेशभर में नए साइबर थानों की शुरुआत की है,,इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले को भी साइबर थाना की सौगात मिली है,,पुलिस कंट्रोल रूम परिसर के ऊपर साइबर थाना को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां एसएचओ कक्ष
विवेचना अधिकारियों का कक्ष पूछताछ कक्ष को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत किया गया है।अब सीधे साइबर थाना में दर्ज होगी शिकायत
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले में साइबर अपराध के मामले फिलहाल कम हैं,,जिले के सभी थानों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार करीब 5500 अपराध दर्ज हुए हैं,,जिनमें से केवल 29 मामले साइबर क्राइम से जुड़े हैं,,अब तक साइबर अपराध की शिकायतें सामान्य थानों में दर्ज होती थीं,,लेकिन अब सभी थानों से साइबर अपराध के मामले सीधे साइबर थाना भेजे जाएंगे,,पीड़ित सीधे साइबर थाना में भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे,,मामलों की तेजी से विवेचना कर अपराधियों को सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
20 पुलिसकर्मियों की तैनाती है,,सागर पाठक बने प्रभार

साइबर थाना में कुल 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है,,सागर पाठक को जिले का पहला साइबर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उनके साथ 1 एसआई,,एएसआई हवलदार आरक्षक तैनात किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने साइबर मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए हैं,,लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
साइबर थाना शुरू होने से अब ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल,,बैंक फ्रॉड,,सोशल मीडिया हैकिंग,,जैसे मामलों में पीड़ितों को जल्दी न्याय मिलेगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



