जांजगीर में कल जुटेंगे भाजपा के बड़े नेता,जिला कार्यशाला को लेकर तैयारी पूरी,भाजपा की जिला कार्यशाला कल, 13 मंडलों में भी चलेगा प्रशिक्षण अभियान

जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला कल भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित की जाएगी,,यह कार्यशाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत रखी गई है,,जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने बताया कि इससे पहले कुशाभाऊ ठाकरे परिसर,,रायपुर में प्रांतीय कार्यशाला आयोजित हुई थी,,जिसमें प्रदेश और जिले के कई भाजपा नेता शामिल हुए थे,,प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अब जांजगीर में जिला कार्यशाला रखी गई है,,उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश,,संभाग और जिले के नेता शामिल होंगे,,अलग अलग सत्रों में वक्ता संगठन और प्रशिक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे,,जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिला कार्यशाला के बाद जिले के सभी 13 मंडलों में भी इसी तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी,,उन्होंने सभी अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं से कल की कार्यशाला में शामिल होने की अपील की है,,जांजगीर में भाजपा की अहम बैठक कल,,संगठन को मजबूत करने बनेगी रणनीति,,कल जांजगीर में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान,,जिले भर के नेता होंगे शामिल



