WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जांजगीर-चांपा में सन्नाटा नेताओं की चुप्पी पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर में रक्तदान शिविर, सेवा कार्य और कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जांजगीर-चांपा जिले में इस मौके पर कोई खास उत्साह नजर नहीं आया।


जहां एक ओर रायपुर सहित कई जिलों में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम किए, वहीं जांजगीर-चांपा में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। न बड़े कार्यक्रम दिखे, न बधाई संदेशों की होड़ और न ही प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स नजर आए।


स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि जब भी मुख्यमंत्री या कोई अन्य मंत्री जिले में आते हैं तो कई नेता उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे रहते हैं। नगर पालिका और अन्य जगहों पर बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग्स लगाए जाते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के जन्मदिन जैसे खास मौके पर जिले में उत्साह की कमी साफ दिखाई दी।

 

 

 

राजनीतिक गलियारों में अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या संगठनात्मक कमी रही, या स्थानीय नेताओं की नाराजगी? या फिर कार्यक्रम की कोई तैयारी ही नहीं की गई,फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी बड़े नेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जिले में दिखाई दी यह खामोशी चर्चा का विषय जरूर बन गई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!