राज्य एवं शहर

होली पर शराब दुकानें बंद करने का फैसला,जनभावना के आगे सरकार झुकी

जांजगीर चांपा। होली के पावन त्योहार पर शराब दुकानें खोलने के फैसले को लेकर उठे विरोध के बाद आखिरकार राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपना निर्णय बदल दिया है। अब होली के दिन जिले सहित पूरे प्रदेश में शराब दुकानें बंद रहेंगी। जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने पहले इस फैसले का विरोध करते हुए होली के दिन शराब दुकानें बंद रखने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि जब बाकी दुकानें बंद रहती हैं, तब सिर्फ शराब दुकानें खोलना गलत संदेश देता है। विभिन्न अखबारों और वेब पोर्टलों में खबर आने और लोगों की नाराजगी सामने आने के बाद सरकार ने यू-टर्न लेते हुए होली को ड्राई डे घोषित कर दिया।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जनता की आवाज और सामाजिक दबाव की जीत है। उन्होंने कहा कि होली प्यार,भाईचारे और खुशियों का त्योहार है, ऐसे में शराब दुकानें खुली रखना सही नहीं था। उन्होंने मीडिया और आम जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है, और जब लोग मिलकर सही मुद्दा उठाते हैं तो सरकार को फैसला बदलना पड़ता है।
लोगों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे त्योहार का माहौल और बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!