जांजगीर-चांपा में भाजयुमो का विस्तार,कमल राठौर और रोहित कुलदीप बने मंडल महामंत्री

जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और मजबूत करते हुए जांजगीर नैला मंडल में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी नेतृत्व ने कमल राठौर और रोहित कुलदीप को भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर नैला मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे,कमल राठौर और रोहित कुलदीप ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठित कर समाज सेवा और विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि युवा मोर्चा की टीम के मजबूत होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका फायदा होगा। जिले के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की।



