राज्य एवं शहर

संकल्प बजट 2026-27 आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम – अंबेश जांगड़े

छत्तीसगढ़ सरकार के “संकल्प बजट 2026-27” की भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। जांगड़े ने कहा कि करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट सिर्फ आंकड़ों का ब्योरा नहीं है, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारने का ठोस रोडमैप है। इसमें गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी द्वारा पेश इस बजट में सामाजिक न्याय, आर्थिक मजबूती और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर जोर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। अंबेश जांगड़े ने विश्वास जताया कि यह संकल्प बजट आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा और प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!