महिलाओं और बेटियों के विकास पर केंद्रित बजट – अनिल शर्मा

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के जिला संयोजक अनिल शर्मा ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाने वाला है।अनिल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई अच्छी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 साल की होने पर लड़कियों को 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई या आगे की जरूरतें पूरी कर सकें।उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इस योजना से विवाहित महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण कार्यक्रम और महिला विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए भी बजट में खास राशि रखी गई है। अनिल शर्मा ने कहा कि सरकार का मकसद है कि प्रदेश की हर महिला आत्मनिर्भर बने और उसे आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले।उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।



