संकल्प बजट से विकास और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार,,मनोज अग्रवाल

जांजगीर में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने राज्य सरकार के 2026-27 के “संकल्प बजट” की सराहना की है। उन्होंने कहा कि करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास और निवेश के नए दौर की शुरुआत करेगा।
अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश को आगे ले जाने वाला है। उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों की भी सराहना की।
मनोज अग्रवाल ने बताया कि पहले जहां छत्तीसगढ़ का बजट करीब 5,700 करोड़ रुपये था, अब बढ़कर 1.72 लाख करोड़ हो गया है, जो राज्य की आर्थिक मजबूती को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के लिए नए मेडिकल कॉलेज, किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना, ब्याज मुक्त ऋण और धान समर्थन मूल्य जैसी घोषणाएं बड़ी सौगात हैं। इससे जिले के किसानों और लोगों को फायदा मिलेगा।
अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 23 नए औद्योगिक पार्क, उद्योग विभाग के बजट में बढ़ोतरी और NRI सम्मेलन जैसी योजनाओं से निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। साथ ही CGIT और IIIT रायपुर के लिए प्रावधान से युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा मिलेगी।
अंत में मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार पर आधारित है, जिससे छत्तीसगढ़ के व्यापारियों, किसानों और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल



