छत्तीसगढ़ बजट संतुलित विकास वाला नहीं – नागेंद्र गुप्ता

जांजगीर-चांपा में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने राज्य सरकार के बजट पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के संतुलित और सर्वांगीण विकास को नहीं दिखाता।
नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि बजट में बस्तर और सरगुजा अंचल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जबकि मैदानी इलाकों की अनदेखी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों को लेकर कोई ठोस योजना सामने नहीं आई और शिक्षक, प्रोफेसर, डॉक्टर समेत कई पदों की भर्ती पर बजट में कोई स्पष्ट घोषणा नहीं है।
उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के लिए भी कोई खास योजना नहीं रखी गई। धान उत्पादक क्षेत्र होने के बावजूद धान और चावल से जुड़े फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रावधान नहीं है। वहीं “सिल्क सिटी” के रूप में पहचान रखने वाले जिले में कोसा बुनकरों के लिए भी कोई नई योजना नहीं लाई गई।
नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगरीय निकायों के विकास, बुनियादी सुविधाओं और रोजगार बढ़ाने के लिए भी बजट में ठोस कदम नहीं दिखते। कुल मिलाकर यह बजट न तो रोजगार बढ़ाने वाला है और न ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास की दिशा में सही कदम है।



