ढोंगी बाबा गिरफ्तार: चमत्कार के नाम पर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल

पामगढ़ पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है,,जो खुद को चमत्कारी बताकर लोगों को झांसा देता था,,आरोपी पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप है,,

मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को पामगढ़ थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान एक बाबा पदयात्रा करते हुए गांव-गांव घूम रहा था और लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा कर रहा था,,महिला अपनी सहेली के साथ 26 मार्च को बाबा से मिलने पहुंची,,जहां उसने हाथ देखकर उसकी परेशानी बताई और इलाज का भरोसा दिलाया,,इसके बाद आरोपी ने महिला को पामगढ़ बाजार में बुलाकर प्रसाद दिया और अपने झांसे में लेकर साथ चलने को कहा। महिला उसके बहकावे में आकर पहले बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर पहुंच गई,,पीड़िता के अनुसार, मैहर के एक होटल में बाबा ने शरीर की बाधा दूर करने के बहाने उसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया 1 अप्रैल को आरोपी उसे बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया। बाद में वह फोन के जरिए महिला को परेशान करता रहा। जब महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो डालकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया,,शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। साइबर टीम की मदद से पामगढ़ पुलिस ने 21 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया,,पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम स्वामी निर्मल उर्फ निर्मल बाबा (उम्र करीब 60 वर्ष) है, जो महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,,पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे झूठे बाबा और अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



