राज्य एवं शहर

एसपी ऑफिस में युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास,मचा हड़कंप

जांजगीर चांपा जिला के एसपी कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया,,जब एक व्यक्ति ने जहर खा लिया,,जानकारी के मुताबिक टी.आर. साहू नाम के युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की,,बताया जा रहा है कि टी.आर. साहू पिछले कई दिनों से एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत कर रहा था,,उसने अपने मकान मालिक पर आरोप लगाया था कि वह साजिश करके उसकी भाभी की LIC की रकम निकालने की कोशिश कर रहा है,,लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई,,इसी बात से परेशान होकर आज वह एसपी कार्यालय पहुंचा और वहीं जहर का सेवन कर लिया,,घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई,,तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने युवक को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया,,जहां उसका इलाज जारी है,,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!