राज्य एवं शहर

रेत माफियाओं पर एसपी का बड़ा एक्शन, 7 वाहन जब्त,पहली FIR दर्ज

जांजगीर चांपा जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है,,जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण से लौटने के बाद पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं,,जिले में सक्रिय रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस विभाग ने इनलीगल माइनिंग टास्क फोर्स का गठन किया है,,टास्क फोर्स ने पहले ही दिन नवागढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिज और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में लगे 4 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त किए हैं,,साथ ही सभी वाहन चालकों के खिलाफ अवैध खनन की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है,,पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

दरअसल,,जिले की हसदेव नदी और महानदी के कई रेत घाटों पर लंबे समय से रेत माफियाओं का कब्जा बना हुआ है,,आरोप है कि माफिया खुलेआम चैन माउंटेन और जेसीबी मशीन लगाकर रेत का अवैध उत्खनन करते हैं और हाइवा में भरकर बिलासपुर,,मुंगेली और कवर्धा जैसे जिलों में सप्लाई करते हैं,,खनिज विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी यह कारोबार लगातार जारी था,,कई बार रेत माफियाओं के बीच विवाद और झड़प की स्थिति भी सामने आई,,जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा था,,इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने अब अलग से इनलीगल माइनिंग टास्क फोर्स बनाई है,,यह टीम खनिज और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी,,वहीं जरूरत पड़ने पर खुद भी स्वमोटो कार्रवाई कर सकेगी,,अवैध रेत उत्खनन पर नजर रखने के लिए तीन ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा,,पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद टास्क फोर्स ने नवागढ़ थाना क्षेत्र के केवा गांव स्थित हसदेव नदी और शिवरीनारायण क्षेत्र की महानदी में दबिश देकर अवैध रेत निकाल रहे वाहनों को पकड़ा,,पुलिस का कहना है कि अब यह अभियान लगातार जारी रहेगा और 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी,,रात के समय भी नदी घाटों और नेशनल हाईवे पर अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी,,बता दें कि इससे पहले भी जिला प्रशासन ने खनिज,,राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की थी,,लेकिन रेत माफिया लगातार अवैध उत्खनन और परिवहन करते रहे,,अब पुलिस विभाग ने अपने स्तर पर अलग टीम बनाकर सख्ती शुरू कर दी है,,पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है,,अवैध रेत उत्खनन या परिवहन की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9479103199 पर दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!