भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को सिखाई गई संगठन और विचारधारा की बारीकियां

जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ उत्साह और संगठनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ,,जिले के जांजगीर चांपा,,अकलतरा और पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए,,यह प्रशिक्षण कार्यक्रम

शिवरीनारायण के ग्राम तेंदुआ धाम स्थित श्री राम मिलेंगे आश्रम में आयोजित किया गया,,जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति,,सिद्धांत,,संगठनात्मक संरचना और जनसंपर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं,,कार्यक्रम की शुरुआत सभी पदाधिकारियों के ऑनलाइन पंजीयन से हुई,,इसके बाद संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा,,वर्ग प्रभारी रजनीश सिंह,,जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत,,जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, वर्ग नियंत्रक गुलाब सिंह चंदेल और प्रदीप शरफ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,,भारत माता के जयकारों के साथ वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से भर गया,,इसके बाद भारत माता,,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया,,वंदे मातरम् और राज्य गीत के साथ कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया,,जिला महामंत्री नंदिनी रजवाड़े ने गीत प्रस्तुत किया,,जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया,,प्रशिक्षण शिविर के दौरान अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्य,,कार्यशैली और जनता के बीच पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने के तरीके बताए,,संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले सच्चे ध्वजवाहक होते हैं,,उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है,,वर्ग प्रभारी रजनीश सिंह ने सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आधुनिक दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका समझाई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज संगठन को मजबूत करने और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने का बड़ा माध्यम बन चुका है,,वहीं वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास,,वैचारिक मजबूती और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,,उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर मजबूत संगठन तैयार करने का काम कर रही है,,जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की,,उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत,,अनुशासन और निष्ठा के कारण ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया,,साथ ही उन्होंने श्री राम मिलेंगे आश्रम के अध्यक्ष अनिल हरिवंश का भी आभार जताया,,जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया,,दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती,,अनुशासन,,जनसंपर्क और पार्टी विचारधारा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं,,भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे,,कार्यक्रम का समापन 20 मई को सायं 7 बजे हुआ,,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कमला देवी पाटले,,धनंजय सिंह,,पंकज अग्रवालर,,रजनी साहू,,समीर शुक्ला,,आशुतोष गोस्वामी,,लक्ष्मी देवांगन,,विकास शर्मा,,पुष्पेंद्र सिंह,,संतोषी दुबे,,राम खूबवानी,,राकेश रूपवानी,,दुर्गा रजक,,प्रशांत सिंह,,अमर सुलतानिया,,चुन्नी लाल साहू,,रवि पाण्डेय,,राजेश्वर पाटले,,आकाश सिंह,,संतोषी सिंह,,भुवनेश्वर साहू, l,नरेंद्र कौशिक,,प्रदीप नामदेव,,रेखा गढ़वाल,,सत्यलता मिरि,,अर्चना देवांगन,,अमन प्रताप सिंह,,जितेंद्र देवांगन,,हितेश यादव,,लोकेश शुक्ला,,संतोष थवाईत,,विश्वनाथ,,शिवेंद्र सिंह,,धजाराम,,यशवंत साहू,,पवन यादव,,विनोद शर्मा,,राहुल थवाईत,,आनंद मिरी,,गुरुदयाल पाटले,,अभिमन्यु राठौर,,शिवचामन सिंह,,रोहित कुलदीप,,चुन्नी राठौर,,पुष्पेंद्र,,प्रदीप,,अमित,,डॉ धनेश्वरी जागृति,,प्रतिमा डहरे,,मीनाक्षी सोनी,,सलीम मेमन,,संतोष जब्बल विक्की सिंह,,साकेत तिवारी,,सुबोध थवाईत रामेश्वर कश्यप इत्यादि।



