राज्य एवं शहर

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में घमासान,कांग्रेस के रोड शो से बढ़ी सियासी गर्मी

जांजगीर चांपा जिले की नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है,,अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं,,जबकि 15 वार्डों में पार्षद चुनाव को लेकर भी जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है,,बीजेपी,,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं और चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर खुलकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बम्हनीडीह में बड़ा रोड शो करेंगे,,कांग्रेस ने चुनाव संचालन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को दी है। वहीं बीजेपी ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को चुनाव प्रभारी बनाया है,,आम आदमी पार्टी की ओर से प्रचार की कमान प्रियंका शुक्ला संभाल रही हैं,,नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बम्हनीडीह का सियासी पारा भी लगातार चढ़ता जा रहा है,,नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है,,इसलिए सभी राजनीतिक दल इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर मैदान में उतरे हैं,,कांग्रेस और आप पार्टी ने बीजेपी पर सत्ता का दुरुपयोग करने और मतदाताओं को दारू-मुर्गा बांटकर प्रभावित करने का आरोप लगाया है,,कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बम्हनीडीह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा है और इस बार भी जनता कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देगी,,कांग्रेस के चुनाव प्रभारी जय सिंह अग्रवाल ने बीजेपी सरकार और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए,,वहीं आज होने वाले रोड शो में कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे,,दूसरी ओर बीजेपी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब लगातार वार्डों में जाकर महिलाओं,,युवाओं और बुजुर्ग मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं,,उनका कहना है कि डबल इंजन सरकार के साथ रहने से नगर का तेजी से विकास होगा,,उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था,,जिसके कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया,,उन्होंने बम्हनीडीह में भी बीजेपी की जीत का दावा किया,,फिलहाल बम्हनीडीह में चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है,,कांग्रेस जहां अपने बड़े नेताओं के सहारे माहौल बनाने में जुटी है,,वहीं बीजेपी संगठन और सरकार के दम पर जीत का दावा कर रही है,,दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी दोनों बड़े दलों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!