WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीआईएल चांपा में पर्यावरण बचाने का संकल्प 160 पौधों का हुआ वृक्षारोपण,पारीक बोले हरियाली बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीआईएल चांपा के सनराइज क्लब में गुरुवार को जागरूकता और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,कार्यक्रम में अधिकारियों,,कर्मचारियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण,,प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया,,इस दौरान प्लांट परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब 160 पौधे लगाए गए,,कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि यूनिट हेड एम.के. पारीक, पीआईएल इंटक अध्यक्ष शिवदयाल कर्ष,,कार्यकारी निदेशक संजय जोशी,,विभागाध्यक्ष सुधाकर सारश्वत,,कारखाना प्रबंधक उदय सिंह,,विभागाध्यक्ष एस. कुमार,,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेन्द्र लगर,,पर्यावरण,,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष अशोक वैष्णव सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई,,

इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और मिशन लाइफ की शपथ दिलाई गई,,कार्यक्रम में इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें” पर विस्तार से चर्चा की गई,,साथ ही जल और वायु प्रदूषण नियंत्रण,,प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट,,सीवेज प्रबंधन,,ई-वेस्ट,,वेस्ट टायर रिसाइक्लिंग,,फ्लाई ऐश मैनेजमेंट और क्लस्टर आधारित प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर जानकारी दी गई,,पर्यावरण,,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष अशोक वैष्णव ने कहा कि पेड़ों की कमी के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है,,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए,,वहीं एस. कुमार ने कहा कि प्रदूषण आज पूरे समाज के लिए चिंता का विषय बन चुका है और इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा,,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेन्द्र लगर ने कहा कि जिस तरह भोजन जीवन के लिए आवश्यक है,,उसी तरह ऑक्सीजन भी जरूरी है और ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत पेड़ हैं,,उन्होंने बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही,,सुधाकर सारश्वत ने कहा कि पर्यावरण दिवस को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं मनाना चाहिए,,बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए,,वहीं शिवदयाल कर्ष ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए अभी से गंभीर प्रयास करने होंगे और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा,,कारखाना प्रबंधक उदय सिंह ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण तापमान बढ़ रहा है और यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले वर्षों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा,,कार्यकारी निदेशक संजय जोशी ने कहा कि आज जिन पेड़ों का लाभ हम उठा रहे हैं,,वे हमारे पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगाए गए थे,,उसी तरह आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को लाभ पहुंचाएंगे,,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एम.के. पारीक ने कहा कि “पर्यावरण को हरा-भरा रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है,,उन्होंने सभी से अपील की कि वे पेड़ों की कटाई रोकें,,अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें,,उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि सतत चलने वाली जिम्मेदारी है,,इस अवसर पर कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्लोगन,,पोस्टर,,भाषण,,सुझाव और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,,कॉलोनी के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया,,प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम,,द्वितीय,,तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए,,कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों,,अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर प्लांट परिसर में नीम,,बरगद,,पीपल,,आम,,आंवला,,अमरूद,,अशोक,,गुलमोहर और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 160 पौधों का वृक्षारोपण किया,,कार्यक्रम का संचालन संतोष थवाईत ने किया जबकि आभार प्रदर्शन रामेश्वर पटेल ने किया,,आयोजन को सफल बनाने में पर्यावरण,,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों,,कर्मचारियों,,हार्टिकल्चर,,वेलफेयर विभाग तथा कॉलोनी के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!