पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम,दो मासूम बेटों को जहर पिलाने के बाद खुद भी दी जान

जांजगीर चांपा जिले के बिरकोनी गांव में घरेलू विवाद ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया,,पत्नी के मायके जाने और वापस आने से इनकार करने के बाद एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया,,जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा,,युवक ने पहले अपने दो मासूम बेटों को जहर पिलाया और फिर खुद भी कीटनाशक पीकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है,,जबकि परिवार के बुजुर्ग माता पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार,,बिरकोनी निवासी 35 वर्षीय रमेश कुमार पटेल रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,,इसके बाद पत्नी अपनी बड़ी बेटी को लेकर मायके चली गई थी,,मंगलवार को रमेश अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था,,लेकिन पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया,,इससे वह काफी परेशान होकर घर लौट आया,,बुधवार सुबह रमेश की मां तालाब नहाने गई थीं,,जब वह वापस घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि रमेश और उसके दोनों बेटे 3 वर्षीय आदर्श पटेल और 2 वर्षीय अभिनव पटेल घर के अंदर जमीन पर बेसुध पड़े हुए हैं,,उन्होंने तुरंत परिवार और गांव के लोगों को सूचना दी,,तीनों को देखने पर उनकी मौत हो चुकी थी,,घटना की जानकारी मिलते ही नैला चौकी पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची,,पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के दौरान एक लोटा बरामद किया,,जिसमें कीटनाशक होने की पुष्टि हुई है,,शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि रमेश ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर पिलाया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया।
सीएसपी योगिता खापर्डे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी,,मंगलवार को रमेश उसे लेने गया था,,लेकिन पत्नी के वापस नहीं आने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया,,पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है,,इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है,,दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हर कोई गमगीन है,,पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



