जिस दूल्हे की बारात लौटाई थी,उसी से मंदिर में रचाई शादी,काउंसलर मुस्कान के लापता होने का हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जांजगीर चांपा जिले के कोसमंदा गांव की रहने वाली मुस्कान एक बार फिर पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई हैं,कुछ दिन पहले तक वह उस युवती के रूप में पहचान बना चुकी थीं,जिसने अपनी शादी में दूल्हे को नशे में देखकर बारात लौटा दी थी,उनके इस फैसले की पूरे प्रदेश में सराहना हुई थी,जिला प्रशासन,पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने उनका सम्मान किया था,इतना ही नहीं,30 जून को जांजगीर चांपा पुलिस ने उन्हें जिला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर की जिम्मेदारी भी सौंपी थी,लेकिन बुधवार को मुस्कान के अचानक लापता होने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया,देर रात पुलिस जांच में जो सच सामने आया,उसने सभी को चौंका दिया,मुस्कान ने उसी युवक संतराम से मंदिर में शादी कर ली थी,जिसकी बारात उन्होंने कुछ दिन पहले अपने घर से लौटा दी थी।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुस्कान रोज की तरह अपने घर से जांजगीर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के लिए निकली थीं,दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपनी मां से फोन पर बात की और खाना बनाकर रखने को कहा,इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया,शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए,काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने चांपा थाना और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय को सूचना दी,मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पांडेय ने तुरंत चांपा पुलिस,साइबर सेल और सीएसपी योगिता खापर्डे को जांच की जिम्मेदारी सौंपी,पुलिस ने मुस्कान के परिजनों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की मोबाइल की लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
जांच के दौरान पुलिस खोखरा गांव पहुंची,यहां उस युवक संतराम के घर भी टीम पहुंची,जिसकी बारात मुस्कान ने पहले वापस कर दी थी,घर में पहुंचते ही पुलिस ने लाल साड़ी,मांग में सिंदूर लगाए एक महिला को देखा,करीब से देखने पर पता चला कि वह मुस्कान ही हैं,उन्हें सुरक्षित देखकर पुलिस ने राहत की सांस ली और इसकी जानकारी तुरंत एसपी तथा परिजनों को दी,पूछताछ में मुस्कान और संतराम ने बताया कि 23 जून को बारात के दौरान किसी ने साजिश के तहत संतराम को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी थी,इसी वजह से विवाद हुआ और मुस्कान ने शादी से इनकार कर दिया था,बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई,संतराम ने पूरी घटना की जानकारी दी,जिसके बाद दोनों के बीच गलतफहमी दूर हो गई,दोनों ने अपनी मर्जी से बुधवार को गांव के मंदिर में शादी कर ली,पुलिस ने दोनों पक्षों और परिजनों से चर्चा की,मुस्कान ने भी अपनी इच्छा से संतराम के साथ रहने की बात कही,इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर मुस्कान को उनके पति संतराम के साथ रहने दिया।
एक समय नशे के खिलाफ अपने फैसले से पूरे प्रदेश में मिसाल बनी मुस्कान अब उसी युवक के साथ विवाह करने के कारण फिर से सुर्खियों में हैं,यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।



