हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला अस्पताल लौटे मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. लोकेन्द्र कश्यप,मरीजों को फिर मिलेगी विशेषज्ञ इलाज की सुविधा

जांजगीर चांपा जिला अस्पताल में एक बार फिर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. लोकेन्द्र कश्यप अपनी सेवाएं देंगे,,माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर के आदेश के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ ने उनकी सेवा बहाल कर दी है,,इससे अब जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को फिर से विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधा मिल सकेगी,,जानकारी के अनुसार,,एनएचएम ने 11 मई 2026 को डॉ. लोकेन्द्र कश्यप की संविदा सेवा समाप्त कर दी थी,,इस फैसले को उन्होंने हाईकोर्ट बिलासपुर में चुनौती दी,,मामले की सुनवाई के बाद 24 जून 2026 को हाईकोर्ट ने सेवा समाप्ति का आदेश रद्द कर दिया और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए,,हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ ने 10 जुलाई 2026 को डॉ. कश्यप की सेवा बहाल करने का आदेश जारी कर दिया,,अब वे फिर से जिला अस्पताल,,जांजगीर चांपा में मरीजों का इलाज करेंगे,,डॉ. लोकेन्द्र कश्यप मेडिसिन विशेषज्ञ हैं और मधुमेह (डायबिटीज) उच्च रक्तचाप,,हृदय रोग,,संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है,,उनकी वापसी से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को विशेषज्ञ इलाज के लिए बाहर के बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा,,जिले के लोगों का कहना है कि मेडिसिन विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिलेगा। इससे इलाज पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा,,और जिला अस्पताल पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा,,डॉ. कश्यप की सेवा बहाली के बाद मरीजों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई है,,लोगों का मानना है कि अब जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहले से बेहतर होंगी और हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।



