WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

बीजेपी नगर पंचायत अध्यक्ष पर पीएम आवास में पैसे लेने का आरोप  

जांजगीर चाम्पा जिला के नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन के भ्रष्टाचार के खिलाफ अब स्थानीय लोगो ने मोर्चा खोल दिया है,,बीजेपी समर्थित अध्यक्ष के खिलाफ बीजेपी के कई पार्षद और पीएम आवास के हितग्राहियों ने शपथ पत्र मे कलेक्टर को शिकायत की है और प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत के बदले 20 – 20 हजार रुपये की घुस मांगने और नहीं देने पर आवास का कार्य रोकने का आरोप लगाया है,,इस मामले मे कलेक्टर ने जाँच के आदेश दिए है,,

जांजगीर चाम्पा जिले मे प्रधानमंत्री आवास मे गड़बड़ी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है,,पहले रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा पैसा लेन देन करने का मामला सामने आया और अब नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन पर ही 20-20 हजार रुपये माँगने का आरोप लगा है,,नवागढ़ नगर की 30 – 35 महिला पुरुष आज कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष अर्चना देवांगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और स्वीकृत पीएम आवास के कार्य प्रारम्भ कराने के लिए 20 – 20 हजार रुपये माँगने का शपथ पत्र मे शिकायत सौपा है,,हितग्राहियों के मुताबिक घुस की राशि नहीं देने पर अध्यक्ष द्वारा उनका पीएम आवास का काम रोक दिया गया है,,

लीला देवांगन ( शिकायत कर्ता महिला )

कलम कुमार ( शिकायतकर्ता )

भीषम सेन सांडे ( शिकायतकर्ता )

नवागढ़ मे बीजेपी समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष है इसके बाद भी बीजेपी के पार्षद और हितग्राहियों ने बिलासपुर जेडी ऑफिस मे भी पीएस आवास योजना मे अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार करने और घूसखोरी करने की शिकायत की है,,उन्होंने कहा कि अध्यक्ष अपने रिस्तेदार को गलत तरीके से आफिस के कंप्यूटर मे बैठा कर दस्तावेजो मे गड़बड़ी कराती है,,साथ ही एक कलेक्टर को अध्यक्ष के रिस्तेदार का बनिया पहन कर कार्यलय के कम्प्यूटर मे बैठ कर काम कर रहा है जो निश्चित ही एक गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है,,वही पीएम आवास मामले मे आई शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए जाँच के निर्देश दिए है,,

बद्री केशरवानी ( शिकायतकर्ता,पार्षद )

नगर पंचायत नवागढ़ मे महिला अध्यक्ष है,,लेकिन प्रधानमंत्री आवास जैसी योजना मे पारदर्शिता लाने के बजाए अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार करने से नगर की महिलाएं अपने फैसले पर अब पछता रही है और अब प्रधानमंत्री आवास आबंटन के बाद भी पात्र हितग्राहियों का आवास रोकने का विरोध कर रही है और इस मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!