Uncategorized

बसंत पटेल बने छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य,जांजगीर-चांपा में खुशी की लहर

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने विभिन्न निगम, बोर्ड और मंडलों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पाली निवासी बसंत कुमार पटेल को छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
बसंत कुमार पटेल लंबे समय से भाजपा के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ किसानों के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से किसानों की समस्याओं और कृषि से जुड़े विषयों को शासन स्तर पर मजबूती से रखा जा सकेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे क्षेत्र के विकास और किसान हितों को बढ़ावा मिलेगा। बसंत पटेल की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। लोगों ने विश्वास जताया कि बसंत पटेल अपने नए दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए किसानों और आम जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!