जांजगीर-चांपा में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल,कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश

जांजगीर चांपा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं,,प्रशासनिक आधार पर जिले के कई राजस्व अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है,,यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी,,आदेश के बाद जिले की कई तहसीलों में नए अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे
कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार नवागढ़ रहीं श्रीमती आराधना प्रधान को अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा बनाया गया है,,जिला कार्यालय में संलग्न पुलकित साहू को तहसीलदार सारागांव की जिम्मेदारी दी गई है,,वहीं अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा श्रीमती श्वेता यादव को जिला कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में संलग्न किया गया है,,तहसीलदार जांजगीर राजकुमार मरावी को तहसीलदार चांपा बनाया गया है,,जबकि बम्हनीडीह के तहसीलदार शशिभूषण सोनी अब जांजगीर के नए तहसीलदार होंगे,,चांपा में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल को प्रभारी तहसीलदार बम्हनीडीह की जिम्मेदारी सौंपी गई है,,नायब तहसीलदार स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं,,अखिलेश विश्वकर्मा को पामगढ़ से बलौदा,,भागीरथी कश्यप को अकलतरा से सारागांव,,अभिषेक यादव को सारागांव से पामगढ़,,त्रिलोकचंद चतुर्वेदी को जांजगीर से अकलतरा तथा सुश्री रश्मि जायसवाल को चांपा से अकलतरा पदस्थ किया गया है,,प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और राजस्व कार्यों में बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए किया गया है,,सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं,,जिले में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



