WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

जांजगीर चांपा जिले के सारागांव थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कमरीद मोड़ के पास एक युवक हाथ में लोहे का चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में उसकी पहचान जयसिंह चौहान, निवासी दर्रभांठा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले और लोगों में डर का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!