राज्य एवं शहर

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,,गिरफ्तार आरोपी का नाम सोहन बरेठ,,निवासी ग्राम महुदा,,थाना चांपा,,पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया,,,,पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 30 जून 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी,,अपनी शिकायत में उसने बताया कि सोहन बरेठ ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया,,बाद में शादी से मुकर जाने पर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई,,शिकायत के आधार पर थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई,,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की,,इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया,,हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया,,इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,,जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया,,चांपा पुलिस ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!