छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी, 19 अफसरों के तबादले,जांजगीर-चांपा CEO गोकुल रावटे मुंगेली भेजे गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 19 अधिकारियों का तबादला किया है,,सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंगलवार को आदेश जारी कर कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), नगर निगम आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की है,,इस फेरबदल में जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के CEO गोकुल राम रावटे का तबादला कर उन्हें जिला पंचायत मुंगेली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है,,वहीं कई जिलों के CEO, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं,,सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है,,आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


01. इंद्रजीत बर्मन – CEO जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, नया रायपुर।
02. राजीव कुमार पाण्डेय – आयुक्त नगर निगम भिलाई से अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नया रायपुर।
03. भारती चन्द्राकर – CEO जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, नया रायपुर।
04. दिनेश कुमार नाग – CEO जिला पंचायत कोरबा से महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन, रायपुर।
05. नयनतारा सिंह तोमर – CEO जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज से अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नया रायपुर।
06. गोकुल राम रावटे – CEO जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से CEO जिला पंचायत मुंगेली।
07. आशुतोष चतुर्वेदी – CEO जिला पंचायत कोरिया से CEO जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज।
08. अभिषेक कुमार गुप्ता – अपर कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा से CEO जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
09. प्रभाकर पाण्डेय – CEO जिला पंचायत मुंगेली से संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर।
10. शशांक पाण्डेय – CEO SUDA रायपुर से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, CGRIDCL एवं अतिरिक्त CEO CHiPS।
11. रेमिजियुस एक्का – संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास के साथ CEO SUDA का अतिरिक्त प्रभार।
12. गजेन्द्र सिंह ठाकुर – CEO जिला पंचायत धमतरी से उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
13. प्रतीक जैन – CEO जिला पंचायत बस्तर से CEO जिला पंचायत कोरबा।
14. सुरुचि सिंह – CEO जिला पंचायत राजनांदगांव से आयुक्त नगर निगम भिलाई।
15. जयंत नाहटा – CEO जिला पंचायत दंतेवाड़ा से CEO जिला पंचायत धमतरी।
16. एम. भार्गव – SDM डोंगरगढ़ (राजनांदगांव) से CEO जिला पंचायत दंतेवाड़ा।
17. तन्मय खन्ना – SDM कटघोरा (कोरबा) से CEO जिला पंचायत बस्तर।
18. दुर्गा प्रसाद अधिकारी – SDM घरघोड़ा (रायगढ़) से CEO जिला पंचायत राजनांदगांव।



