6 साल में महिला आयोग ने 410 जनसुनवाई की,कई बिखरते परिवारों को जोड़ने का किया काम,,किरणमयी नायक

जांजगीर चांपा /छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बुधवार को जांजगीर चांपा जिला पंचायत के सभा कक्ष में जनसुनवाई की,,इस दौरान जांजगीर चांपा और सक्ती जिले के कुल 28 मामलों की संयुक्त सुनवाई की गई,,सुनवाई के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सोमवार को अध्यक्ष के रूप में उनका छह साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और इसके बाद राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष और नई टीम का गठन होगा,,उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम भी महिलाओं के हित में बेहतर काम करेगी।
किरणमयी नायक ने कहा कि पहले राज्य महिला आयोग को लोग “बिना दांत और बिना नाखून का शेर” कहते थे, लेकिन पिछले छह वर्षों में आयोग को सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां मिलने के बाद उसकी कार्यक्षमता काफी बढ़ी,,उन्होंने कहा कि पूरे कार्यकाल में आयोग ने प्रदेशभर में 410 जनसुनवाई की और हजारों महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई की,,संसाधनों की कमी के बावजूद आयोग लगातार जिलों में पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनता रहा,,उन्होंने कहा कि कई ऐसे परिवार थे जो टूटने की कगार पर थे,,उन्हें समझाइश और संवाद के माध्यम से फिर से जोड़ा गया,,वहीं महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया गया
किरणमयी नायक
अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए किरणमयी नायक ने एक अनोखे मामले का जिक्र किया,,उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की एक 40 वर्षीय महिला,,जो स्पेन में रहती है,,ने आयोग से संपर्क किया। महिला ने बताया कि जब वह आठ साल की थी तब उसके सगे चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था,,इस घटना का उसके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा और शादी के बाद भी वह लंबे समय तक अवसाद से जूझती रही,,डॉक्टर की सलाह पर उसने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई,,आयोग ने इस मामले को प्राथमिकता से सुना,,महिला की मौजूदगी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसके चाचा को भी सुनवाई में शामिल किया गया,,बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान महिला ने अपने साथ हुई घटना को खुलकर बताया,,शुरुआत में आरोपी चाचा ने आरोपों से इनकार किया,,लेकिन पूरी बात सुनने के बाद उन्होंने अपनी भतीजी से माफी मांगी,,किरणमयी नायक ने कहा कि इस सुनवाई के बाद महिला को मानसिक रूप से काफी राहत मिली और उसके पारिवारिक रिश्ते भी दोबारा बेहतर हुए,,उन्होंने कहा कि यह मामला इस बात का उदाहरण है कि बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण का असर जीवनभर रह सकता है,,लेकिन समय पर संवेदनशील सुनवाई और न्याय मिलने से पीड़ित को मानसिक राहत मिल सकती है,,उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान संसाधनों को लेकर कई तरह की चुनौतियां सामने आईं,,लेकिन आयोग ने अपना काम नहीं रोका,,उन्होंने कहा कि सरकार ने जो निर्णय उचित समझा,,वह किया,,लेकिन आयोग ने हर परिस्थिति में महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास जारी रखा,,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का जिक्र करते हुए किरणमयी नायक ने कहा कि पहले सुरक्षा कारणों से कई इलाकों में सुनवाई करना कठिन था,,अब प्रदेश में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद महिला आयोग सुकमा सहित उन क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है,,जहां पहले जाना संभव नहीं था,,इसका परिणाम यह है कि अब वहां की महिलाएं भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं और आयोग के पास शिकायतें लेकर पहुंच रही हैं,,इससे दूर-दराज के इलाकों की महिलाओं को भी न्याय मिलने का रास्ता खुला है।



