राज्य एवं शहर

सुबह-सुबह गांव पहुंचकर जिपं अध्यक्ष ने किया वीबी जी राम जी कार्यों का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा जिले में इन दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी सुबह-सुबह गांवों का दौरा कर रही हैं,,वे गांव-गांव जाकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी योजना के तहत चल रहे कामों का निरीक्षण कर रही हैं और ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर जानकारी ले रही हैं

जिपं अध्यक्ष ने जांजगीर‑चांपा जिले के अकलतरा जनपद पंचायत के भैंसतरा,,बरपाली,,मधुया,,बुचिहर्दी और पामगढ़ जनपद पंचायत के सेमरिया, जेवरा गांवों का दौरा किया,,यहां उन्होंने मजदूरों और ग्रामीणों से काम की स्थिति, मजदूरी भुगतान और योजना के फायदे के बारे में चर्चा की,,निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना से गांवों में रोजगार बढ़ेगा और लोगों की आय मजबूत होगी,,उन्होंने बताया कि पहले 100 दिन के काम की जगह अब 125 दिन रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे गरीब परिवारों को ज्यादा सहारा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की भी चर्चा करते हुए कहा कि गांव मजबूत होंगे तो जिला, राज्य और देश भी मजबूत होगा,,जिपं अध्यक्ष ने कहा कि योजना में समय पर भुगतान, पारदर्शिता और किसानों की स्थायी आजीविका के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का सही तरीके से लाभ लें और अपने गांव के विकास में सहयोग करें,ताकि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना पूरा हो सके,,ग्रामीणों ने भी जिपं अध्यक्ष को गांव आने और सीधे जानकारी लेने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएं बताने का मौका मिला

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!