राज्य एवं शहर

रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी दरों में कटौती से बाजार को मिलेगी नई रफ्तार,,चैंबर ऑफ कॉमर्स

जांजगीर नैला छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री दरों और स्टांप ड्यूटी में की गई कटौती का छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने स्वागत किया है,,चैंबर के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इसे जनहित में लिया गया अहम फैसला बताया है,,उन्होंने कहा कि पहले बढ़ाई गई दरों को वापस लेने से आम जनता और व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी,,इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर में फिर से तेजी आएगी और बाजार में रुका हुआ पैसा दोबारा निवेश के रूप में लौटेगा,,इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी,,मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री दरें कम होने से जमीन और संपत्ति के लेन-देन में आसानी होगी,,बढ़ी हुई दरों के कारण जो सौदे रुके हुए थे,,वे अब पूरे हो सकेंगे,,इसका सीधा फायदा किसानों,,व्यापारियों और आम लोगों को मिलेगा,,चैंबर का मानना है कि इस फैसले से मध्यम वर्ग के लोगों को घर और जमीन खरीदने में सहूलियत होगी,,साथ ही बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा,,जिससे व्यापार जगत में उत्साह आएगा,,चैंबर ने राज्य सरकार के इस निर्णय के लिए आभार जताते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पारदर्शी तरीके से ज्यादा रजिस्ट्रियां होंगी और प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!