एक्सीडेंट के बाद अपहरण और लाश छिपाने की कोशिश,,पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

एक्सीडेंट के बाद अपहरण और लाश छिपाने की कोशिश,,पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

जांजगीर चाम्पा जिला के बछौद गांव मे हुई एक्सीडेंट और अपहरण के मामले मे जांजगीर पुलिस ने बढ़ा खुलासा किया है,,और आई टेंन कार सवार दम्पत्ति को एक्सीडेंट,,अपहरण के बाद घटना को छुपाने के मामले मे आरोपी बनाया है और मुख्य आरोपी एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पत्नी की तलाश मे जुटी है,,जांजगीर चाम्पा जिला के बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव मे शाम 5 बजे दो बच्ची आम तोड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे,,तभी बिलासपुर की और से आ रही एक कार ने शिवांगी पटेल को ठोकर मार दी,,जिसके बाद कर से एक महिला और एक पुरुष बाहर निकले और इलाज कराने के नाम से घायल बच्ची को कार मे लेकर चल दिए,,जिसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश आस पास के अस्पतालो मे की और कुछ जानकारी नहीं मिलने पर बलौदा थाना पहुच कर घटना की जानकारी दी,,बलौदा पुलिस ने मामले मे एक्सीडेंट और अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी,,
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले मे प्रत्यक्ष दर्शी बच्ची और आसपास के लोगो से पूछताछ मे जिस हुलिया की जानकारी मिली उसकी तलाश कि गई और बलौदा पुलिस ने बुडगहन पेट्रोल पम्प से सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकाल कर गाडी आई टेंन होने की जानकारी हासिल कि और उस नंबर के मालिक कि जानकारी आरटीओ से ली गई,,जिसमे आई टेन गाडी का मालिका कोरबा का निकला,,जिसके आधार पर उसके निवास पहुचकर पड़ोसियों से जानकारी ली गई,,पड़ोसियो ने रात मे दोना पति पत्नी को घर मे होने और आज सुबह कही जाने की जानकारी दी,,जिसके बाद दम्पत्ति के बेटे से फोन मे संपर्क किया गया और उसने अपने पिता को पुलिस के पास जाने की सलाह दी और बलौदा पुलिस ने आरोपी देवेंद्र प्रसाद वर्मा को कार मे मृत बच्ची के साथ पकड़ा,,जिसमे आरोपी ने एक्सीडेंट के बाद बच्ची का उपचार कराने एक निजी अस्पताल ले जाने और वहा उपचार नहीं होने पर कोरबा मे अपने निवास के सामने कार मे बच्ची को रात भर रखने और सुबह अस्पताल ले जाने पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित करने पर हड़बडाहट मे आने की बात स्वीकार की
विजय कुमार पाण्डेय ( एसपी जांजगीर चाम्पा )
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दम्पत्ति की मंशा भले ही एक्सीडेंट के बाद उपचार कराने का था लेकिन

उन्होंने परिजनों को बताए बिना ही गाडी मे लेकर चले गए और बच्ची की मौत होने के बाद भी गाडी मे लेकर घूम रहे थे,,जिसके कारण दम्पत्ति के खिलाफ एक्सीडेंट,,अपहरण और तथ्य को छुपाने का आरोपी बनाया गया है,,और एक आरोपी को गिरफ्तार कर सह आरोपी उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है,,



