सोशल मीडिया से शुरू हुआ जाल,,अपहरण और फिरौती तक पहुंचा,,पुलिस ने दो को पकड़ा,,एक फरार

सोशल मीडिया से शुरू हुआ जाल,,अपहरण और फिरौती तक पहुंचा,,पुलिस ने दो को पकड़ा,,एक फरार

फेसबुक मे फेक आईडी बना कर युवक से अश्लील चैट और आपत्ति जनक वीडियो बना कर पैसा वसूल करने के लिए अपहरण और फिरौती की मांग करने वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,,नगर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गुरुवार की रात महिला ने किशन साहू को मिलने के लिए बुलाया और उसका अपहरण कर लिया और 17 लाख रूपये फिरौती की मांग उसके पिता से की,,मामले मे पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है और मामले मे संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी की तलाश मे जुट गई है
जांजगीर चाम्पा जिले मे हनी ट्रेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है,,मामला गुरुवार की रात का है,,जब बसंतपुर के बुधराम साहू ने अपने बेटे किशन साहू के अपहरण और फिरौति के लिए 17 लाख रूपये मांगे जाने का फोन आने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी,,और रात मे पहरिया के पास रकम पहुंचाने और नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी,,मामले कि गंभीरता को देखते हुए जांजगीर पुलिस हरकत मे आई और जांच शुरू की,,पुलिस टीम ने आरोपियों के बताए स्थान मे बुधराम को भेजा और जैसे ही आरोपी सामने आए और पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया,,जिसमे एक आरोपी अभय कुमार सूर्यबशी और महिला साथी आयशा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है,,वही एक आरोपी फरार हो गया है
कविता ठाकुर ( नगर पुलिस अधीक्षक, जांजगीर )
नगर पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर ने बताया कि आरोपिओ ने मोबाईल मे कुछ तस्वीर दिखा कर किशन साहू को ब्लेक मेलिंग करना शुरू कर दिया था,,और इस मामले मे दो लड़को के साथ मिल कर अपहरण और फिरौती के लिए योजना बनाई थी,,पुलिस की सही प्लानिंग के कारण किशन साहू को अपहरण कर्ताओ से मुक्त कराया गया है,,



