राज्य एवं शहर

ओडिशा के संबलपुर में अग्रसेन जयंती पर पहुँचे अमर सुल्तानिया, कहा,,महाराजा अग्रसेन का जीवन समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा

संबलपुर महानगर के बड़ा बाजार स्थित अग्रसेन भवन में धूमधाम से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले के भाजपा नेता और अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में शामिल हुए।

समारोह से पहले अमर सुल्तानिया ने अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती में हिस्सा लिया। इसके बाद रैली के साथ वे अग्रसेन भवन पहुँचे, जहाँ समिति के अध्यक्ष कमल पंसारी, महासचिव ताराचंद अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष लछचुका और महिला जागृति मंडल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में अमर सुल्तानिया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन कर्मयोगी, लोकनायक और समाजवाद के प्रणेता थे। उनका “एक ईंट और एक रुपया” सिद्धांत सहयोग, न्याय और समानता की मिसाल है। उन्होंने चिंता जताई कि पारिवारिक टूटन, सामाजिक विभाजन और पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण समाज को कमजोर कर रहा है। साथ ही युवाओं से सही दिशा में आगे बढ़ने और बुजुर्गों का सम्मान करने की अपील की,,सुल्तानिया ने उद्योग, राजनीति, शिक्षा, खेल और सामाजिक सेवा में अग्र समाज के योगदान का उल्लेख किया और कहा कि समाज ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से अग्रसेन जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की बात कही,,कार्यक्रम में 52 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अमर सुल्तानिया ने पुरस्कृत किया। बड़ी संख्या में अग्रजन इस अवसर पर मौजूद रहे,,अंत में सुल्तानिया ने सभी से समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर एकता और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया,,इस दौरान चेतन टेपरीवाल, मुकेश भोपालपुरिया, आशीष अग्रवाल, चंदन शाह, अभिषेक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सुशीला फरमानिया, टीना बालोदिया, राखी अग्रवाल, बबीता कालोनीय, अनीता अग्रवाल और रवि लाहोदिया समेत कई अग्रजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!