राज्य एवं शहर

बलौदा में शिक्षा रत्न सम्मान समारोह, 120 शिक्षक सम्मानित

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के मां अन्नधरी पहरिया पाठ पहरिया में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया,,यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बलौदा के तत्वावधान में हुआ,,कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रवि गौतम,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित जाटवर,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा कोरी दिवाकर और जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,बलौदा विकासखंड में पहली बार इस तरह का मेगा शिक्षक सम्मान समारोह हुआ

 

जिसमें संकुल स्तर पर 100 शिक्षकों और ब्लॉक स्तर पर 20 विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया,सम्मानित शिक्षकों में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भी शामिल थे,जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर,शिक्षा अधिकारियों और अतिथियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित जाटवर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में ज्यादातर ग्रामीण और कमजोर परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं,उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाना जरूरी है,कार्यक्रम का संचालन हरीश गोपाल ने किया और रूपरेखा दिलीप लहर ने प्रस्तुत की,स्वागत भाषण रामस्वरूप साहू ने दिया और अंत में आभार भी व्यक्त किया गया,सम्मानित शिक्षकों में नरेंद्र लहरे,कामता प्रसाद सिंह, अंजू किरण,मनोहर यादव, परमेश्वरी भारद्वाज,रजनी भारद्वाज,लता कुर्रे,सीमा लहरे,हरिप्रसाद कुर्रे,डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी सहित दर्जनों नाम शामिल हैं,कार्यक्रम में संघ के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे जिनमें दिलीप लहरें,दिनेश तिवारी,राजेंद्र राठौर,सुशील कुमार अनंत,अमरनाथ निर्मलकर,सविता राठौर,अंतराम बंजारे,यशोदा बंजारे, कमल वैष्णव,नटराज साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग शामिल हुए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!