राज्य एवं शहर

विश्व हृदय दिवस पर संजीवनी हार्ट केयर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम,विधायक ब्यास कश्यप रहे मुख्य अतिथि

जांजगीर के विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी हार्ट केयर अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगोली प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञों ने हृदय स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। साथ ही, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।

रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए –

प्रथम पुरस्कार : ₹5001

द्वितीय पुरस्कार : ₹3100

तृतीय पुरस्कार : ₹2100

इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

संजीवनी हार्ट केयर अस्पताल के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र कश्यप ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं है, बल्कि लोगों को पहले से ही हृदय रोगों से बचाव के उपाय बताकर जागरूक करना है। आज का कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।”

कार्यक्रम में योग, व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को हृदय-स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सामग्री वितरित की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!