राज्य एवं शहर

जांजगीर चाम्पा में नशीली दवाओं का बड़ा खुलासा,चाम्पा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर चाम्पा में नशीली दवाओं का बड़ा खुलासा,चाम्पा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर चाम्पा जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है,जिला मुख्यालय और चाम्पा क्षेत्र में नशीली सिरप और टैबलेट खुलेआम बेची जा रही थीं,,इसी बीच,चाम्पा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपये की नशीली सिरप और टैबलेट जब्त की हैं,पुलिस ने आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलदार पारा रेलवे ब्रिज के पास कुछ लोग अवैध रूप से नशीली दवाएं बेच रहे हैं,सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी

आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा तलाशी में उसके थैले से 120 नग नशीली सिरप बरामद हुई,आरोपी की पहचान अविनाश यादव,निवासी तलवा पारा जांजगीर के रूप में हुई है,,पूछताछ में आरोपी ने अपने एक और साथी दुर्गेश यादव का नाम बताया,पुलिस ने न्यू चांदनिया पारा स्थित दुर्गेश यादव के घर में दबिश दी,वहां से prikof सिरप 240 एमएल के 120 नग और pyeevon spas plus सिरप के 4328 नग बरामद किए गए

जब्त की गई दवाओं की कुल कीमत 4 लाख 8 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है


एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा इस नेटवर्क में और भी कई संदिग्ध शामिल हो सकते हैं,मामले की एन्ड टू एन्ड विवेचना की जा रही है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!