WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में रहस्यमयी आग,रिकार्ड रूम जलकर खाक,,कई सवाल खड़े हुवे,जांच की मांग अब तेज

जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में रहस्यमयी आग,रिकार्ड रूम जलकर खाक,,कई सवाल खड़े हुवे,जांच की मांग अब तेज

जांजगीर जिला अस्पताल के रिकार्ड रूम में शनिवार की रात आग लग गई,,आग की लपटो को अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनो ने स्टॉफ को दी,,जिसके बाद रात 3 बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके में पहुंची और आग पर काबू पाया,,आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है,,अभी इस मामले में जिला अस्पताल प्रशासन के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बात करने से बच रहे है,,इस मामले में जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप ने क्या कहाँ देखिये इस खास रिपोर्ट में

जांजगीर चाम्पा जिला के सिविल सर्जन कार्यालय के कक्ष क्रमांक 3 और 4 में शनिवार की रात आग लगा गई,,देर रात आग की लपटे और धुँआ देख कर अस्पताल में हड़कंप मच गया और रात तीन बजे कोतवाली पुलिस के साथ दमकल अस्पताल परिसर पहुंची,,सिविल सर्जन कार्यालय का कक्ष क्रमांक 3-4 रिकार्ड रूम बनाया गया है,,आग को बुझाने के लिए पीछे का शटर तोड़ा गया,,और भारी मशक्क्त के बाद आग में काबू पाया गया,,आग लगने का कारण स्पस्ट नहीं हो पाया है,,वही जिला अस्पताल के इलेक्ट्रिशियन के मुताबिक हाल ही में पूरे जिला अस्पताल परिसर में नया वायरिंग कराया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है,,रिकार्ड रूम में आग लगने के बाद भी अस्पताल परिसर का बिजली बंद नहीं हुआ नहीं ही सर्किट कटे है,,

जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का विवादों से नाता बन गया है,,कुछ दिन पहले सिविल सर्जन दीपक जायसवाल का क्रिया कलाप विवादित रहा है,,अस्पताल के लिए अपने मन मर्जी के करोडो की सामान खरीदी,,जिला अस्पताल में मन मर्जी से कर्मचारियों की नियुक्ति और कई ऐसे गड़बड़ी करने की आशंका विधायक ब्यास कश्यप ने जताई और पूरे प्रकरण की जाँच की मांग की है,,

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय के पास रिकार्ड रूम में लगी आग कई संदेह को जन्म दे रही है,,क्योंकि इस परिसर को छुट्टी के दिन बंद रखा जाता है,,आम लोग इस क्षेत्र में नहीं जा सकते वही सीसीटीवी कैमरा भी लगे है,,इसके बाद भी सिविल सर्जन कार्यालय के रिकार्ड रूम में लगी आग का कारण पता नहीं चल पाया है,,इस मामले में उच्च स्तरीय जाँच की मांग कि जा रही है,,सीसीटीवी कैमरा के रिकार्डिंग कि जाँच से आग के कारण का खुलासा होने कि संभावना जताई जा रही है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!