WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा में मीडिया एसोसिएशन की बड़ी बैठक,पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों पर जोर

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में आयोजित हुई,,इस बैठक में जिले और संभाग भर से बड़ी संख्या में पत्रकार और पदाधिकारी शामिल हुए,,कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुई,,जहां सभी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया


बैठक में संगठन के संरक्षक टी.एस.सिंह कंवर,,प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे,,प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण स्नेही,,स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला और कोषाध्यक्ष दिनेश साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे,,सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका,,उद्देश्य और पत्रकारों की एकता के महत्व पर विस्तार से बात रखी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और इसे मजबूत बनाए रखने के लिए पत्रकारों का सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल जरूरी है,,उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकार,,सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन का सशक्त होना बेहद जरूरी है,,उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने की अपील की,,बैठक के दौरान संगठन के विस्तार,,नए सदस्यों को जोड़ने और आने वाले समय में होने वाली गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई,,प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी,,वहीं स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला ने पत्रकारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने,,नियमित जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी,,कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने भी खुलकर अपने विचार रखे और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए,,बैठक में बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे,,संभाग महासचिव नवीन जांगड़े,,जिलाध्यक्ष शनि सूर्यवंशी,,जिला महासचिव पंकज कुर्रे,,जिला प्रवक्ता बसंत खरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और पदाधिकारी मौजूद रहे,,बैठक के बाद सभी पदाधिकारी और पत्रकार शिवरीनारायण मंदिर पहुंचे,,जहां उन्होंने माता शबरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे,,अंत में संभाग महासचिव नवीन जांगड़े ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया,,इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही,,जिससे संगठन की मजबूती और एकजुटता साफ नजर आई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!