भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन 3 फरवरी को ओ.पी. चौधरी देंगे जीत का मंत्र,,ओ.पी.चौधरी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन 3 फरवरी को ओ.पी. चौधरी देंगे जीत का मंत्र,,ओ.पी.चौधरी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर-नैला नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन 3 फरवरी,,सोमवार को आयोजित किया जाएगा,,यह सम्मेलन सुबह 11:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में होगा
इस सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनावी जीत का मंत्र देंगे,,भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील भी की जाएगी,,ओ.पी. चौधरी का जांजगीर से पुराना नाता और जनता से गहरा जुड़ाव है,,जिससे उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है
सम्मेलन में ये वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी,,सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,,पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल,,और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी संभावित जनसभा
सूत्रों के अनुसार,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जांजगीर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं हालांकि,,इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है
कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है
नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर भाजपा प्रत्याशियों की जीत को जीत दिलाये



