राज्य एवं शहर

25 फरवरी को सर्व यादव समाज का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन,फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ यादव समाज नाराज,जांजगीर-चांपा में 11 बजे कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन,समाज के स्वाभिमान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं फिल्म पर बैन लगाने की मांग तेज,,विनोद गोपाल

छत्तीसगढ़ में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ ने 25 फरवरी को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और फिल्म बोर्ड के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।22 फरवरी को जांजगीर‑चांपा जिले में समाज की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें 27 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म को यादव समाज के स्वाभिमान के खिलाफ बताते हुए विरोध का निर्णय लिया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि यह समाज को बदनाम करने की साजिश है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाध्यक्ष विनोद गोपाल ने कहा कि फिल्म में समाज की बेटियों को गलत तरीके से दिखाया गया है, इसलिए सभी लोग एकजुट होकर विरोध करें। समाज ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग भी की है।सर्व यादव समाज ने जिले के लोगों से अपील की है कि 25 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!