राजनीति
नगर पालिका परिषद चांपा में वार्ड 24 में हुआ उपचुनाव संपन्न कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने 113 वोट से की जीत दर्ज..


जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका परिषद चांपा में वार्ड नं 24 में पार्षद उप चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई है। 28 जून को वोटिंग हुई थी। आज 30 जून शुक्रवार को वोट की गिनती की गई। जिसमे कांग्रेस और बीजेपी के टक्कर थी, कांग्रेस प्रत्याशी ने 113 वोट से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है।
मिली जानकारी अनुसार,आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे से वोट की गिनती शुरू की गई। वार्ड नंबर 24 में कुल 1003 वोटर थे जिसमे 823 वोट पड़े थे। वोट की गिनती दो चरण में की गई, जिसमे पहले चरण की गिनती में कुल 365 वोट की गिनती हुई जिसमे कांग्रेस को 223,बीजेपी 121,नोटा 0, रिजेक्ट 11 हुए जिसमे पहले चरण में 111 वोट से कांग्रेस ने बढ़ोतरी की। दूसरे चरण में कुल 458 वोट की गिनती हुई जिसमे कांग्रेस को 224, बीजेपी को 223 नोटा 5, रिजेक्ट 6 जिसमे दूसरे चरण में 2 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़ोतरी की ।
जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी विद्यया भूषण भोपाल को 113 वोट से हराकर पार्षद पद पर अपनी जीत दर्ज की है है।



