राज्य एवं शहर

तुलसी भवन जांजगीर में एक दिवसीय प्री नेशनल कराटे ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया गया

तुलसी भवन जांजगीर में एक दिवसीय प्री नेशनल कराटे ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन जिला कराटे संघ जांजगीर चाम्पा के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्यातिथि सनत राठौर चेयरमैन यूनाइटेड शोतोकान कराटे एसोसिएशन छत्तीसगढ़, अध्यक्षता रवि पाण्डेय प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण कैम्प में चयनित खिलाड़ियों को बेसिक कोर्स के अलावा काता, कुमिते, ओपन फाइटिंग, ग्रुप कुमिते सहित वर्ल्ड कराटे रूल्स रेगुलेशन की पॉइंट सिस्टम,स्पोर्ट्स कराटे पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया, कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री सनत राठौर ने कहा कि जांजगीर चाम्पा जिले में खेल की गौरवशाली इतिहास रही है जिसमे कराटे खेल के क्षेत्र में हमारे जिले के खिलाड़ी आने वाली 8 और 9 जुलाई को खेल परिसर बिलासपुर में होने वाली फेडरेशन कप नेशनल कराटे चेम्पियनशिप में ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेगे, उन्होंने कहा कि खेल से जींवन में अनुशासन और आत्मबल मिलती है जो जींवन पर्यन्त काम आता है । कार्यक्रम के अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने कहा कि कोई भी प्रशिक्षण शिविर महज एक औपचारिकता बस नहीं है अपितु आने वाली समय में हम उस मंजिल को हासिल करने के लिए क्या क्या उचित तैयारी कर सकते हैं जिससे हमें जीवन में सफलता प्राप्त हो सके, कठिन संघर्ष और बौद्धिक,शारिरिक क्षमता का विकास प्रशिक्षण के माध्यम से होता है, कार्यक्रम का संचालन शिहान वरुण पाण्डेय सचिव जिला कराटे संघ ने किया,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!