राज्य एवं शहर

हसदेव नदी में बहने से युवक की मौत, दो बच्चों की जान बचाकर खुद बह गया

हसदेव नदी में बहने से युवक की मौत, दो बच्चों की जान बचाकर खुद बह गया

जांजगीर-चाम्पा जिले के हथनेवरा गांव के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद साहू की बहादुरी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। शुक्रवार सुबह वे अपने बेटे और भतीजी के साथ हसदेव नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में बहने लगे। बच्चों को डूबते देख लक्ष्मी प्रसाद ने बिना कुछ सोचे नदी में छलांग लगा दी और बहादुरी दिखाते हुए दोनों बच्चों को गहराई से बाहर निकाल दिया।

लेकिन बच्चों को बचाने के बाद वे खुद पानी के तेज बहाव में फंस गए और डूब गए। घटना के बाद से जिला पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम ने रात भर तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली

शनिवार सुबह करीब 5 बजे उनका शव घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर नदी के किनारे पानी की सतह पर मिला। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यदुमनी सिदार ( एसडीओपी चाम्पा )

गांव वालों का कहना है कि लक्ष्मी प्रसाद ने सच्चे मायनों में अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों की जिंदगी बचाकर एक मिसाल पेश की है। उनकी बहादुरी को सभी सलाम कर रहे हैं

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!