WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के मांग को लेकर चक्का जाम *देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर*

धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के मांग को लेकर चक्का जाम

जांजगीर चांपा जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के खैरताल कटौद गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है इस घटना के सुचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने कटौद शिवरीनारायण मार्ग कर चक्का जाम किया और सड़क में बैठ कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी एवं भजन कीर्तन करते रहे 4 घंटा तक चले आंदोलन को समाप्त कराने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने समझाइस दी और एक सप्ताह के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया,,


जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र खैरताल कटौद मार्ग पर उस वक्त तनाव स्थिति निर्मित हो गई जब ग्रामीणों ने तालाब किनारे स्थित हनुमान जी के मूर्ति को स्थान पर नही पाया तलाशने पर मूर्ति खेत में मिला,,जहां पर शराब बोतल का शीशे के टुकड़े मिले,,मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने नवागढ़ पुलिस को सूचना दी और कार्यवाही के मांग की पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही नही पर आक्रोशित ग्रामीण विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ता कटौद शिवरीनारायण मार्ग में बैठ कर चक्का जाम शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की,,ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 8 फरवरी को भी इसी हनुमान प्रतिमा को असमाजिक तत्वों द्वारा खंडित किया गया था,, मामले में FIR दर्ज के बाद भी दोषियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक कार्यवाही नहीं की है,,

कटौद शिवरीनारायण मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन विभाग जिला प्रशासन के टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया और ग्रामीणों की मांग पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ FIR दर्ज करने और एक सप्ताह के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वाशन दिया,,जिसके बाद रात 9 बजे चक्का जाम समाप्त हुआ।

नवागढ़ थाना क्षेत्र में और सामाजिक तत्व द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है और शिकायत के बाद भी पुलिस की ढुलमुल रवैया आक्रोश को पनपा रही है वक्त रहते दोषियों के पहचान नही हो पाएगी तो नवागढ़ क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!