राज्य एवं शहर

बिसाहु दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर जांजगीर में श्रद्धांजलि सभा, चरणदास महंत बोले-उनके विकास कार्य आज भी हैं मिसाल

जांजगीर चांपा जिले में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिसाहु दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय स्थित बिसाहु दास महंत उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,,,कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत,,कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत,,कांग्रेस के विधायक,,पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,,इस दौरान बिलासपुर से आए बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने कबीर भजन प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया।

 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय बिसाहु दास महंत सिर्फ एक नेता नहीं,,बल्कि जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे,,उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में लंबे समय तक जनता की सेवा की और जांजगीर चांपा के विकास के लिए कई बड़े काम किए,,सिंचाई सुविधाओं के विस्तार,,हसदेव-बांगो नहर परियोजना को आगे बढ़ाने और क्षेत्र से मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि 48 साल बाद भी लोगों का स्वर्गीय बिसाहु दास महंत के प्रति सम्मान और प्रेम कम नहीं हुआ है,,यह उनकी लोकप्रियता और जनसेवा का सबसे बड़ा प्रमाण है,,उन्होंने कहा कि बिसाहु दास महंत ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति की और उनका पूरा परिवार आज भी उन्हीं के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहा है।

ज्योत्सना महंत कोरबा सांसद

ज्योत्सना महंत ने वर्तमान राजनीति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि पहले राजनीति का उद्देश्य विकास और जनसेवा होता था,,लेकिन आज उस सोच को फिर से मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिसाहु दास महंत की कार्यशैली और विचार नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा हैं,,कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बिसाहु दास महंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया,,श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!